Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली पुलिस ने नकली मसाला बनाने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन आरोपी किए गिरफ्तार

May 5, 2024

दिल्ली पुलिस ने नकली मसाला बनाने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन आरोपी किए गिरफ्तार

नई दिल्ली:- दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने करावल नगर इलाके में नकली मसाला बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान दिलीप सिंह उर्फ बंटी (46), सरफराज (32) और आपूर्तकिर्ता खुर्शीद मलिक (42) के रूप में हुई। इनके कब्जे से 15 टन मिलावटी मसालों के साथ कच्चा माल भी बरामद किया गया है। मसालों में पिसा हुआ धनिया, हल्दी, अमचूर और सूखी लाल मिर्च शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में कुछ दुकानदार विभिन्न ब्रांडों के नाम पर मिलावटी मसाले बनाकर दिल्ली-एनसीआर में बेच रहे हैं। डिप्टी कमिश्नर राकेश पावरिया ने कहा, जानकारी मिलने के बाद एक मई को इस संबंध में जानकारी जुटाने के लिए साइबर सेल, क्राइम ब्रांच दिल्ली से इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह की देखरेख में एक टीम तैनात की गई। जानकारी जुटाने पर सूचना मिली कि करावल नगर इलाके में दो नकली मसाला बनाने वाले गिरोह सक्रिय हैं।

पुलिस टीमों ने छापेमारी की और दिलीप और खुर्शीद को पकड़ लिया गया। दिलीप ने पुलिस को बताया कि वह इस इकाई का मालिक है। खुर्शीद ने बताया कि वह इन मिलावटी मसालों का आपूर्तकिर्ता है। डीसीपी ने कहा, ‘आगे की पूछताछ से पता चला कि एक अन्य इकाई काली खाता रोड, करावल नगर दिल्ली में भी चल रही है। वहां पर कार्रवाई करते हुए सरफराज को मिलावटी मसाले बनाते हुए गिरफ्तार किया गया। डीसीपी ने कहा कि दोनों जगह मालिक इन मिलावटी मसालों को बनाकर लोगों के जीवन से खिलवाड़ कर रहे थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें