Site icon Dainik Savera Times

भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे आप नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

नयी दिल्ली: गुरु तेग बहादुर से जुड़े विवाद को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज सहित कई नेताओं को रविवार को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

ये भी पढ़ें: उत्तर भारत में शीतलहर, Delhi में पारा 2 डिग्री, IMD का अलर्ट

यह विरोध प्रदर्शन राष्ट्रीय राजधानी के भाजपा मुख्यालय के पास किया गया था, जहां आप नेताओं ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से माफी की मांग की। आप विधायक संजीव झा ने कहा, “भाजपा को गुरु तेग बहादुर से जुड़े फर्जी वीडियो प्रसारित करने के लिए माफी मांगनी चाहिए। यह उनकी ओछी राजनीति को दर्शाता है, जिसका उद्देश्य दिल्ली के असली मुद्दों से ध्यान भटकाना है।”

ये भी पढ़ें: CM Nayab Saini का Gurugram दौरा, करेंगे विवेकानंद की प्रतिमा का माल्यार्पण

Exit mobile version