Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली पुलिस ने न्यूजक्लिक के पूर्व कर्मचारी के केरल स्थित आवास पर छापा मारा

October 6, 2023

दिल्ली पुलिस ने न्यूजक्लिक के पूर्व कर्मचारी के केरल स्थित आवास पर छापा मारा
पतनमथिट्टा: दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार केरल के पतनमथिट्टा में छापेमारी कर मलयाली पत्रकार और न्यूजक्लिक की पूर्व कर्मचारी अनुषा पॉल का लैपटॉप और फोन कोडुमोन के पास स्थित उनके आवास से जब्त कर लिया।दिल्ली पुलिस की तीन-सदस्यीय टीम द्वारा उसका बयान दर्ज करने और उसके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को जब्त करने के बाद, पॉल ने मीडिया को बताया कि उससे न्यूज़क्लिक और सीपीआई (माओवादी) के साथ उसके जुड़ाव के बारे में पूछताछ की गई थी।उन्होंने कहा कि सवाल यह थे कि क्या उन्होंने किसानों के विरोध प्रदर्शन, एनआरसी-सीएए के विरुद्ध प्रदर्शन या केंद्र सरकार के कोविड????-19 प्रबंधन के बारे में रिपोर्ट की थी।
पॉल ने कहा, यह संगठन और उसके कर्मचारियों को धमकाने की साजिश है जो नरेन्द्र मोदी सरकार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के खिलाफ आवाज उठाते थे। पॉल, परिवार के एक करीबी सदस्य के इलाज के लिए केरल में ही रह रहे हैं। स्पेशल सेल ने न्यूजक्लिक के संस्थापक और प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ और मानव संसाधन विभाग के प्रमुख अमित चक्रवर्ती को मंगलवार शाम को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद कुल 46 पत्रकारोँ और ऑनलाइन समाचार पोर्टल में लेख लिखने वालों से पूछताछ की गई तथा उनके मोबाइल फोन एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें