Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली पुलिस ने संसद की सुरक्षा को फुलप्रूफ बनाने के लिए उठाया बड़ा कदम

August 7, 2024

दिल्ली पुलिस ने संसद की सुरक्षा को फुलप्रूफ बनाने के लिए उठाया बड़ा कदम

नई दिल्ली: संसद सत्र के दौरान लोकसभा में घुसकर कलर स्मोक ट्यूब फेंकने के करीब आठ माह बाद दिल्ली पुलिस ने संसद भवन की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक संसद भवन के बाहर तैनात अपने जवानों को दिल्ली पुलिस ने विशेष ड्यूटी कार्ड जारी किया है। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि संसद भवन के आसपास की सुरक्षा को पूरी तरह सुनिश्चित करने के लिए एक एसओपी जारी की गई है। इसमें अलग-अलग स्थितियों से निपटने के लिए पुलिस कर्मियों की भूमिका को बताया गया है। जिसमें घुसपैठ और विरोध-प्रदर्शन शामिल हैं। इसके तहत ही पहल करते हुए विशेष ड्यूटी कार्ड्स को जारी किया गया है। संसद भवन के आसपास पुलिस पिकेट, छतों पर तैनात, क्यूआरटी, पीसीआर व पुलिस के दूसरे वाहनों पर तैनात पुलिस कर्मियों को यह कार्ड पहनना जरूरी होगा। इन कार्ड में हिन्दी और अंग्रेजी में जवान की ड्यूटी को सुनिश्चित करने के लिए बिंदु लिखे होंगे। उसके आधार पर ही जवान को अपनी ड्यूटी करना होगी।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें