Delhi Traffic Police Advisory: राजधानी में 26 जनवरी को होने वाली गणतंत्र दिवस परेड को लेकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने परेड के सुचारू आयोजन के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। ऐसे में यदि आप इस दिन दिल्ली में सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो कुछ खास रास्तों से बचना और वैकल्पिक मार्ग अपनाना आपके लिए जरूरी होगा।
गणतंत्र दिवस की परेड सुबह 10:30 बजे विजय चौक से शुरू होगी और कर्तव्य पथ, सी-हेक्सागन, तिलक मार्ग व बहादुर शाह जफर मार्ग से गुजरते हुए लाल किले पर समाप्त होगी। इसी वजह से परेड रूट और आसपास के इलाकों में यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे।
इन सड़कों पर रहेगा ट्रैफिक प्रतिबंध
25 जनवरी की शाम 6 बजे से परेड समाप्त होने तक विजय चौक से इंडिया गेट तक कर्तव्य पथ पर किसी भी तरह का यातायात नहीं चलेगा।
25 जनवरी रात 10 बजे से रफी मार्ग, जनपथ और मान सिंह रोड से कर्तव्य पथ की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
26 जनवरी सुबह 9:15 बजे से सी-हेक्सागन और इंडिया गेट क्षेत्र को तिलक मार्ग परेड गुजरने तक बंद रखा जाएगा।
26 जनवरी सुबह 10:30 बजे से तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और सुभाष मार्ग पर दोनों दिशाओं में ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा। जरूरत के अनुसार केवल क्रॉस ट्रैफिक की अनुमति दी जाएगी।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक परेड मार्ग से दूर रहें और यात्रा की योजना पहले से बनाकर चलें।
ये भी पढ़ें : UGC के नए नियम पर सवर्ण समाज में क्यों मचा हड़कंप? जानिए डर की असली वजह
वैकल्पिक मार्ग (डायवर्जन रूट)
उत्तर–दक्षिण कॉरिडोर के लिए
रिंग रोड – आश्रम चौक – सराय काले खां – आई.पी. फ्लाईओवर – राजघाट – रिंग रोड
मदरसा – लोधी रोड टी-पॉइंट – अरबिंदो मार्ग – एम्स चौक – रिंग रोड – धौला कुआं – वंदे मातरम मार्ग – शंकर रोड – पार्क स्ट्रीट/मंदिर मार्ग
यातायात निर्देशिका
26 जनवरी, 2026 को @republicday2026 समारोह के मद्देनजर, दिल्ली में कुछ यातायात प्रतिबंध प्रभावी होंगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे उल्लेखित मार्गों से बचें और तदनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।#DPTrafficAdvisory pic.twitter.com/RiJAMajPSr
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) January 24, 2026
पूर्व–पश्चिम कॉरिडोर के लिए
रिंग रोड – भैरों रोड – मथुरा रोड – सुब्रमण्यम भारती मार्ग – राजेश पायलट मार्ग – पृथ्वीराज रोड – सफदरजंग रोड – कमाल अतातुर्क मार्ग – पंचशील मार्ग – साइमन बोलिवर मार्ग – अपर रिज रोड
रिंग रोड – आईएसबीटी – चंदगी राम अखाड़ा – माल रोड – आजादपुर – रिंग रोड
रेलवे स्टेशन जाने वालों के लिए सलाह
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन
दक्षिण दिल्ली से: धौला कुआं – वंदे मातरम मार्ग – पंचकुइयां रोड – आउटर सर्कल कनॉट प्लेस, फिर चेम्सफोर्ड रोड या मिंटो रोड के जरिए पहुंच सकते हैं।
पूर्वी दिल्ली से: आईएसबीटी ब्रिज – बुलेवार्ड रोड – रानी झांसी फ्लाईओवर – डी.बी. गुप्ता रोड – पहाड़गंज ब्रिज।
पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन
दक्षिण दिल्ली से: रिंग रोड – आश्रम चौक – सराय काले खां – राजघाट – रिंग रोड – चांदनी चौक क्षेत्र।
यमुना बाजार से: एस.पी. मुखर्जी मार्ग – कोडिया पुल के जरिए स्टेशन पहुंचा जा सकता है।
हालांकि उत्तरी दिल्ली से रेलवे स्टेशनों की ओर जाने वालों पर कोई खास प्रतिबंध नहीं होगा, लेकिन संभावित देरी को देखते हुए अतिरिक्त समय लेकर चलने की सलाह दी गई है।
बसों के लिए बदली गई व्यवस्था
गाजियाबाद से शिवाजी स्टेडियम जाने वाली बसें एनएच-24 और रिंग रोड से होकर मेरों रोड पर समाप्त होंगी।
एनएच-24 से आने वाली बसों को रोड नंबर 56 से मोड़कर आईएसबीटी आनंद विहार भेजा जाएगा।
गाजियाबाद की ओर से आने वाली बसों को मोहन नगर से वजीराबाद ब्रिज की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
धौला कुआं की ओर आने वाली सभी अंतरराज्यीय बसें वहीं पर समाप्त होंगी।
दिल्ली पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और यात्रा से पहले ताजा अपडेट जरूर चेक करें।

