Site icon Dainik Savera Times

छात्राओं और महिलाओं के साथ दिल्ली पुलिस की बर्बरता कर रही हैं हदें पार: राहुल गांधी

नई दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि लोकतंत्र के लिए आवाज उठाने वाली छात्राओं और महिलाओं के साथ दिल्ली पुलिस की बर्बरता सारी हदें पार कर रही हैं और यह अत्यंत शर्मनाक हैं।

राहुल ने सोशल मीडिया एक्स पर शनिवार को कहा कि छात्राओं और महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न, कपड़े खींचने और निजी अंगों पर हमला करने की घटनाएं आवाज दबाने की साजिश का हिस्सा है ताकि देश के युवा दोबारा कोई सवाल उठाने की हिम्मत न करे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह जानते हैं कि जिस दिन सत्ता हाथ से गई उस दिन उनकी मनमानी की कहानी खत्म हो जाएगी। उनका यही डर पुलिस तक पहुंचता है और हिंसा बनकर देश के युवाओं तथा महिलाओं पर टूट रहा है।

Exit mobile version