Site icon Dainik Savera Times

Delhi Pollution: ‘जहरीली हवा’ से रेड जोन में पहुंची देश की राजधानी, एक्सपर्ट्स ने लोगों को दी ये सलाह

Delhi Pollution: दिल्ली और आसपास के इलाकों (NCR) में इन दिनों दोहरी मार पड़ रही है-एक तरफ ठंड बढ़ रही है, तो दूसरी तरफ हवा में जहरीले धुएं की मात्रा भी तेजी से बढ़ रही है। सुबह और रात के समय अब लोगों को ठंड का साफ एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी।

हवा की गुणवत्ता बेहद खराब
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, रविवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता (Air Quality) ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गई। सुबह 7 बजे दिल्ली का औसत AQI 392 रिकॉर्ड किया गया। वहीं, नोएडा का AQI 391 और गाजियाबाद का 387 रहा। यह सभी आंकड़े हवा की बेहद खराब स्थिति को दर्शाते हैं।

 

 दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में कितनी खराब है हवा?
CPCB के ताजा आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली के कई इलाकों में AQI 400 के पार चला गया है, जो बेहद खतरनाक स्थिति मानी जाती है।
नीचे देखें प्रमुख इलाकों का हाल

-आनंद विहार: AQI 412

-अलीपुर: AQI 415

-अशोक विहार: AQI 416

-बवाना: AQI 436 (सबसे ज्यादा)

-चांदनी चौक: AQI 409

-आर.के. पुरम: AQI 422

-पटपड़गंज: AQI 425

-सोनिया विहार: AQI 415

-मुंडका: AQI 412

-ओखला: AQI 405

इन आंकड़ों से साफ है कि दिल्ली के लगभग हर इलाके में हवा की गुणवत्ता ‘गंभीर’ स्तर पर है।

 

पिछले दो दिनों की स्थिति
शनिवार को सुबह 8 बजे तक दिल्ली का औसत AQI 355 रहा, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। शुक्रवार को भी हाल यही रहा, जब AQI 312 दर्ज किया गया था।
दिवाली के बाद से दिल्ली-एनसीआर में हवा लगातार ‘खराब’ से ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बनी हुई है।

 

दिल्ली में GRAP-2 लागू
दिल्ली की बिगड़ती हवा को देखते हुए सरकार ने GRAP (Graded Response Action Plan) का दूसरा चरण (Stage-2) लागू कर दिया है। इसके तहत नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) ने राजधानी में पार्किंग शुल्क को दोगुना करने का फैसला किया है ताकि लोग निजी वाहनों का कम इस्तेमाल करें।

 

AQI क्या बताता है?

CPCB के अनुसार, AQI यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स को निम्न श्रेणियों में बांटा गया है

AQI स्तर श्रेणी अर्थ
0 – 50 अच्छा हवा बिल्कुल साफ
51 – 100 संतोषजनक सामान्य हवा
101 – 200 मध्यम कुछ हद तक प्रदूषित
201 – 300 खराब सांस लेने में परेशानी
301 – 400 बेहद खराब संवेदनशील लोगों के लिए हानिकारक
401 – 500 गंभीर खतरनाक, सभी के लिए नुकसानदायक

 

लोगों को क्या सावधानी बरतनी चाहिए?

-सुबह-शाम बाहर निकलने से बचें

-मास्क का इस्तेमाल करें

-घर में पौधे लगाएं और खिड़कियां बंद रखें

-बुजुर्ग, बच्चे और बीमार लोग बाहर का काम टालें

-अधिक पानी पिएं और विटामिन C का सेवन बढ़ाएं

ये भी पढ़ेंः Gold-Silver Price: इतने दिनों में 10,000 रुपये सस्ता हुआ सोना, महंगी हुई चांदी, देखें रेट

Exit mobile version