Site icon Dainik Savera Times

चलती कार में अचानक लगी आग, बीच सड़क धूं-धू कर जली…चालक ने ऐसे बचाई अपनी जान

नेशनल डेस्क: राष्ट्रीय राजधानी में चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के पास उस समय हड़कंप मच गया जब एक चलती कार में अचानक आग लग गई। राजधानी दिल्ली के बीआरटी रोड पर उसे वक्त हड़कंप मच गया जब एक चलती कर में अचानक से आग लग गई।

 

गनीमत रही कि कार चालक समय रहते गाड़ी से बाहर आ गया और उसकी जान बच गई। मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस कर्मी आग पर काबू पाते नजर आए। वहीं थोड़ी देर बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। कार चालाक को गाड़ी के पीछे से धुंआ उठते नजर आया था।

 

चालक ने गाड़ी रोक कर देखा तो कार के इंजन वाले हिस्से से धुंआ निकल रहा था। जब तक चालाक कुछ समझ पाता। तब तक आग की लपटें तेज हो गईं। अधिकारी ने बताया कि कार के मालिक मनीष मालवीय के नगर निवासी हैं। वह आईटीओ की ओर जा रहे थे तभी पंचशील के पास उनकी कार में आग लग गई।

Exit mobile version