Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

350 रुपए के लिए 100 बार चाकू से गोदा, चेहरे-सिर और गर्दन पर किए वार…बेखौफ दिखा 16 साल का कातिल लड़का

November 23, 2023

350 रुपए के लिए 100 बार चाकू से गोदा, चेहरे-सिर और गर्दन पर किए वार…बेखौफ दिखा 16 साल का कातिल लड़का

नेशनल डेस्क: उत्तरपूर्वी दिल्ली में लूटपाट का झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। एक 16 साल के लड़के ने इतनी बुरी तरह से वारदात को अंजाम दिया कि लोगों का दिल सहम उठा। 16 साल के एक लड़के ने 18 साल के लड़के की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वह उससे 235 रुपए छीनने आया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना मंगलवार को वेलकम इलाके में जनता मजदूर कॉलोनी में हुई थी।

 

पुलिस उपायुक्त (पूर्वोत्तर) जॉय तिर्की ने बताया, “मंगलवार को रात करीब सवा 11 बजे एक PCR कॉल पर सूचना मिली कि वेलकम इलाके में स्थित जनता मजदूर कॉलेनी में एक नाबालिग ने करीब 18 साल के एक युवक की लूटपाट के दौरान चाकू मारकर हत्या कर दी।” पीड़त को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने पीड़ित युवक का मुंह दबाया, जिससे वह बेहोश हो गया। बाद में उसने युवक से 350 रुपए छीनने से पहले उस पर चाकू से कई वार किए।

 

CCTV में कैद हुई वारदात

16 साल का यह लड़का वारदात के समय बेखौफ नजर आया। उसने मृतक पर एक-दो नहीं बल्कि 100 बार चाकू से वार किया। कभी गले पर, कभी सिर पर तो कभी गाल पर उसने चाकू से वार किया। इतना ही नहीं बेसुध पड़े युवक को आरोपी ने गली में घसीटा फिर। शोर सुनकर जब आसपास के लोग बाहर निकले तो आरोपी ने उनको चाकू दिखाकर डरा दिया।। लड़के पर खून इस कद्र सवार था कि उनके बेसुध पड़े युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से वार किए।

 

सीसीटीवी में दिख रहा है कि पीड़ित की मौत हो चुकी है लेकिन आरोपी उसकी लाश को ही घसीटता ले गया। करीब 20 से 25 मीटर तक शव को घसीटा गया जिसके निशान वहां सड़क पर देखने को मिले। वहीं जो बात सामने आ रही है वो यह कि लड़का पीड़ित युवक को जानता नहीं था और बस 350 रुपए की लूटपाट के लिए उसने उसकी हत्या कर दी। नाबालिग आरोपी पहले भी एक मर्डर केस में शामिल रह चुका है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, साल 2022 में पहले भी लूट के इरादे से एक मर्डर केस में शामिल था। वेलकम इलाके में ही मर्डर हुआ था। वहीं बताया जा रहा है कि वारदात के समय आरोपी नशे में था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें