दिल्ली में फरवरी का यू-टर्न: तेज गर्मी के बीच फिर लौटेगा बदला मौसम, IMD ने दी बारिश की संभावना

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में फरवरी का मौसम इस बार चौंकाने वाला रहा है। जहां आमतौर पर इस समय हल्की ठंड और सुहावनी धूप रहती है, वहीं इस साल महीने के मध्य तक तापमान ने मार्च-अप्रैल जैसा अहसास करा दिया।