Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुंबई वालों को होम फूड डिलीवरी को लेकर हो सकती है परेशानी…डिलीवरी ब्वॉय गए हड़ताल पर, जाने पूरा मामला

October 10, 2023

मुंबई वालों को होम फूड डिलीवरी को लेकर हो सकती है परेशानी…डिलीवरी ब्वॉय गए हड़ताल पर, जाने पूरा मामला

नेशनल डेस्क: मुंबई वालों को अगले कुछ दिनों तक फूड डिलीवरी को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी (swiggy) के कर्मचारी हड़ताल पर गए हैं जिससे मुंबई के कई हिस्सों में फूड डिलीवरी सेवाएं प्रभावित हुई हैं। हड़ताल के कारण इंस्टामार्ट डिलिवरी पर भी असर पड़ा है।

 

इसलिए हड़ताल पर गए कर्मचारी
खबर है कि कम वेतन और प्रोत्साहन और डिलीवरी के दायरे में वृद्धि को लेकर हड़ताल बुलाई गई है। एक कर्मचारी ने कहा कि पहले उनके पास डिलीवरी का दायरा 4 किमी था, इसे 6 किमी तक बढ़ा दिया गया है, लेकिन भुगतान में कोई वृद्धि नहीं की गई है।

 

बांद्रा स्थित एक डिलीवरी कर्मचारी ने कहा कि हमें दादर और उससे आगे के ऑर्डर दिए जा रहे हैं, लेकिन उन ऑर्डर के लिए हमें केवल 20-25 रुपए का भुगतान कर रहे हैं, जिसका मतलब है कि हम वास्तव में उस ऑर्डर पर कोई पैसा नहीं कमाते हैं।” एक अन्य डिलीवरी कर्मचारी ने आरोप लगाया कि प्रोत्साहन भी कम कर दिया गया है और कभी-कभी उन्हें एक अच्छी डेली कमाई करने के लिए एक दिन में पर्याप्त संख्या में ऑर्डर देने के लिए 3 बजे तड़के सुबह तक काम करने के लिए मजबूर किया जाता है।

 

हड़ताल से ज़ोमैटो की सेवाएं अभी तक प्रभावित नहीं हुई हैं। उद्योग के सूत्रों ने बताया है कि ज़ोमैटो के डिलीवरी अधिकारी हड़ताल में भाग नहीं ले रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें