Site icon Dainik Savera Times

मस्जिदों पर लगे अवैध लाउडस्पीकर हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन

मुंबई: भाजपा के नेता किरीट सोमैया ने मुंबई के मुलुंड क्षेत्र में कुछ मस्जिदों से अवैध लाउडस्पीकरों को हटाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि इनकी वजह से ध्वनि प्रदूषण होता है। यह विरोध प्रदर्शन मुलुंड पुलिस थाना के बाहर आयोजित किया गया। सोमैया ने कहा कि अदालत और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की ओर से ऐसे अवैध लाउडस्पीकर को हटाने के स्पष्ट आदेश दिए गए हैं।

लाउडस्पीकर लगाने की अनुमति देने वाले पुलिस थानों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि मुलुंड पुलिस थाना के कर्मियों ने इस संबंध में अच्छा काम करना शुरू कर दिया है, लेकिन ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) और शिवसेना (उबाठा) से जुड़े कुछ नेता उन पर दबाव बनाने और ऐसे लाउडस्पीकर के खिलाफ कार्रवाई करने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: SRH vs LSG IPL 2026 : लखनऊ सुपर जाएंट्स ने जीता टॉस, जानें पहले कौन करेगा बल्लेबाजी

Exit mobile version