
नई दिल्ली। उत्तर भारत में इन दिनों बहुत घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे आम लोगों की जिंदगी पर काफी असर पड़ा है। खासकर रेल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार कम करनी पड़ रही है और कई ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। घने कोहरे की वजह से सुबह से ही बेहद खराब विजिबिलिटी बनी हुई है और इस खराब विजिबिलिटी की वजह से आज दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से कई फ्लाइट्स देरी से ऑपरेट हो रही हैं। इतना ही नहीं, देश की अलग-अलग जगहों से दिल्ली आने वाली 100 से ज्यादा ट्रेनें घंटों लेट चल रही हैं। इनमें कुछ ट्रेनें ऐसी भी हैं, जो 10-10 घंटे से ज्यादा की देरी से चल रही हैं।
दिल्ली की ओर आने वाली ट्रेनें 7 घंटे तक लेट
आज दिल्ली की दिशा में आने वाली 100 से अधिक ट्रेनें लगभग 7 घंटे तक देरी से चल रही हैं। इस सीजन में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। कोहरे की वजह से ट्रेनें समय पर स्टेशन तक नहीं पहुँच पा रही हैं, जिसके कारण यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
घर से निकलने से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर जानें
भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए देरी से चल रही ट्रेनों की लिस्ट जारी की है। रेलवे ने सलाह दी है कि यात्री घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन की लोकेशन और समय की जानकारी जांच लें, ताकि स्टेशन पर इंतजार की परेशानी न हो।
जीरो विजिबिलिटी तक पहुंच गई दृश्यता
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर ने बताया कि रात और सुबह के समय कोहरे की वजह से दृश्यता (Visibility) शून्य से लेकर कुछ ही मीटर रह जाती है। यही कारण है कि यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ट्रेनों की स्पीड बहुत कम रखी जा रही है।
कौन-कौन सी ट्रेनें देरी से चल रही हैं
कोहरे के कारण जिन ट्रेनों में सबसे ज्यादा देरी हो रही है, उनमें कई राजधानी, शताब्दी, दुरंतो और सुपरफास्ट ट्रेनें भी शामिल हैं। इन प्रमुख ट्रेनों में देरी दर्ज की गई है।
देखें लिस्ट…
-22301 हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस
-12951 मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस
-12423 दिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस
-22221 मुंबई-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस
-12433 चेन्नई सेंट्रल-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस
-12285 सिकंदराबाद-हजरत निजामुद्दीन दुरंतो एक्सप्रेस
-12213 यशवंतपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला दुरंतो एक्सप्रेस
-12259 बीकानेर दुरंतो एक्सप्रेस
सुपरफास्ट और अन्य ट्रेनें
-20801 विशाखापत्तनम-नई दिल्ली एक्सप्रेस
-22411 अरुणाचल एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस
-12817 हटिया-आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस
-22427 राजधानी एक्सप्रेस
-12427 प्रयागराज-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस
-22811 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस
-22418 प्रयागराज-आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस
-22541 आनंद विहार-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस
-12964 उदयपुर-हजरत निजामुद्दीन सुपरफास्ट एक्सप्रेस
-12918 गुजरात संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
-12015 नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस
-20171 राजकोट-हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस
-22110 पुणे-लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस
-14322 भुज-दिल्ली एक्सप्रेस
-14021 साबरमती-जम्मूतवी एक्सप्रेस
-32214 अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस
-14500 जालंधर-दिल्ली एक्सप्रेस आदि
(कई अन्य ट्रेनें भी शामिल हैं – कुल संख्या 100+)
यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सलाह
यदि आप आने वाले दिनों में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो ध्यान रखें पहले NTES ऐप या रेलवे वेबसाइट से ट्रेन की जानकारी देखें। स्टेशन पहुंचने का समय पहले से जांचें। कोहरे के मौसम में जरूरी सामान – गर्म कपड़े, पानी, मोबाइल चार्जर साथ रखें
ये भी पढ़ेंः Banke Bihari Darshan: आज से 5 जनवरी तक वृंदावन आने से करें परहेज, जानें मंदिर प्रशासन ने ऐसा क्यों कहा…
मेष: दिन शुभ रहेगा...