Site icon Dainik Savera Times

दिल्ली में 25-28 दिसंबर तक घने कोहरे का पूर्वानुमान

नई दिल्लीः दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम में सामान्य है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान व्यक्त किया है, वहीं सुबह हल्का कोहरा रहा। आईएमडी ने 25 से 28 दिसंबर तक घने कोहरे का पूर्वानुमान जताया है। इसने कहा कि 29 दिसंबर से 30 दिसंबर तक हल्का कोहरा छाया रहेगा और न्यूनतम तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक, सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आद्र्रता 95 प्रतिशत रही। सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 417 था जो ‘‘गंभीर’’की श्रेणी में आता है। वहीं 23 दिसंबर को शाम चार बजे एक्यूआई 450 दर्ज किया गया था। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

Exit mobile version