Site icon Dainik Savera Times

उप मुख्यमंत्री ने 22वीं अखिल भारतीय पुलिस जल क्रीड़ा के उपलक्ष्य पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में की शिरकत

शिमला (राजीव भनोट): उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गत देर सायं अंदरौली में आयोजित 22वीं अखिल भारतीय पुलिस जल क्रीड़ा प्रतियोगिता के उपलक्ष्य पर कला केंद्र भवन ऊना में आयोजित प्रथम सांस्कृतिक संध्या में शिरकत की।

कार्यक्रम में देशभर से आए प्रतिभागियों के मनोरंजन तथा हिमाचल प्रदेश की संस्कृति को दर्शाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में तिब्बतीयन इंस्टीट्यूट ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स, चुडेश्वर सांस्कृतिक मंडल, कांगड़ा कला मंच एवं पुलिस विभाग के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।उप मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा की गई तैयारियों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना की।

Exit mobile version