Last Updated: November 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘मैंने प्यार किया’ गीत लिखने वाले नहीं रहे देव कोहली

August 26, 2023

‘मैंने प्यार किया’ गीत लिखने वाले नहीं रहे देव कोहली

80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
मुंबईः ‘मैंने प्यार किया’ गीत लिखने वाले देव कोहली का निधन हो गया। देव कोहली पिछले कुछ महीनों से बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे। जिनकी 80 वर्ष की आयु में निधन हो गाया। बताया जा रहा है कि गीतकार के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन आज दोपहर 2 बजे से शुरू होंगे। इसके बाद शाम 6 बजे जोगेश्वरी वेस्ट के ओशिवारा शमशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

देव कोहली का जन्म पाकिस्तान के रावलपिंडी में 2 नवंबर 1942 को एक सिख परिवार में हुआ था। भारत-पाकिस्तान विभाजन के बाद उनका परिवार देहरादून चला गया था। वर्ष 1964 में देव कोहली मुंबई चले आये, जहां उन्होंने फिल्मों में काम की तलाश शुरू कर दी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1969 में फिल्म गुंडा से की थी। उन्हें पहली सफलता फिल्म लाल पत्थर (1971) में गीत गाता हूँ मैं से मिली। वर्ष 1970 और 1980 के दशक में देव कोहली ने कई फिल्मों के लिए गीत लिखे, लेकिन उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिली।

वर्ष 1989 में प्रदर्शित फिल्म मैंने प्यार किया के लिये देव कोहली ने आते जाते हंसते गाते , कबूतर जा जा जा, आजा शाम होने आई, मैंने प्यार किया और काहे तो से सजना जैसे गाने हिट गाने लिखे। देव कोहली गाना लिखने में काफी माहिर थे कि सिर्फ 2-3 मिनट में ही वो किसी गाने की लाइन लिखकर तैयार कर लेते थे। देव कोहली ने अनु मलिक, राम लक्ष्मण, आनंद राज अनाद, आनंद मिलिंद और जैसे संगीत निर्देशकों के साथ कई हिट फिल्मों में काम किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें