Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

रामलला के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को अब मंदिर के पास ही मिलेगी पार्किग की सुविधा

April 24, 2025

रामलला के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को अब मंदिर के पास ही मिलेगी पार्किग की सुविधा

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अयोध्या में एक पार्किग के निर्माण का निर्णय लिया है। पार्किग निर्माण की योजना पर काम शुरु हो गया है। यह पार्किग मांझा जमथरा के समीप 35 एकड़ क्षेत्र में बनाई जाएगी। निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग की सीडी-2 इकाई करेगी। पार्किग स्थल पर एक साथ 475 वाहन खड़े हो सकेंगे। इस सुविधा से न केवल श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी, बल्कि अयोध्या में यातायात प्रबंधन भी सुगम बनाया जा सकेगा।

परियोजना में पांच मंजिला इमारत का निर्माण शामिल है, जिसमें दो ‘डॉरमेट्री’ और 13 दुकानें भी होंगी। एक बयान के मुताबिक श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के उद्घाटन के बाद अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या में भारी वृद्धि हुई है और हर दिन लाखों लोग मंदिर दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, जिसके कारण पार्किग व यातायात व्यवस्था एक बड़ी चुनौती बन गई है। पार्किग के निर्माण से न केवल मंदिर के आसपास की अव्यवस्था कम होगी, बल्कि श्रद्धालुओं को अपने वाहन सुरक्षित व व्यवस्थित रूप से पार्क करने की सुविधा मिलेगी।

ये भी पढ़ें- सेना को मिली बड़ी सफलताः कांकेर में 5 लाख का इनामी नक्सली कमांडर रूपी मारा गया

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें