Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज होगी धामी कैबिनेट की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगेंगी मुहर

August 3, 2023

आज होगी धामी कैबिनेट की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगेंगी मुहर

देहरादूनः सीएम धामी के दिल्ली दौरे से लौटने के बाद तीन अगस्त यानि गुरूवार को कैबिनेट बैठक राज्य सचिवालय में शाम चार बजे से होगी। बैठक में कई बड़े फैसले हो सकते हैं। पिछले दिनों उत्तराखंड पुलिस में सिपाही के पदों में कटौती की गई थी। करीब 3 हजार 500 पद सिपाही के कम किए गए हैं। ये मामला कैबिनेट में आने वाला है। इस कमी को पूरा करने के लिए खास प्रस्ताव तैयार किया गया है। आज होने वाली कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को चर्चा के लिए लाया जाएगा। कैबिनेट की मुहर लगने के बाद राज्य के कई पीपीएस सर्वसि के अफसर से लेकर इंस्पेक्टर को भी इसका लाभ मिलेगा।

वहीं बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में ड्रोन पॉलिसी, एमएसएमई की नीति समेत राजस्व, कार्मकि, पर्यटन, शिक्षा विभाग से जुड़े प्रस्ताव आ सकते है। इस पर सबकी निगाहें टिकी हैं। गौरतलब है कि पहले यह बैठक 24 जुलाई को प्रस्तावित थी। लेकिन मुख्यमंत्री के नई दिल्ली प्रवास के चलते बैठक को स्थगित कर दिया गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें