Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

धनखड़ ने इसरो के वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि यह भारतीय प्रतिभा और प्रतिबद्धता का प्रतीक

नयी दिल्ली: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ में चंद्रयान- तीन की सफलता के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन – इसरो के वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि यह भारतीय प्रतिभा और प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उपराष्ट्रपति ने बुधवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि भारत के लिए यह ऐतिहासिक क्षण है, जब अंतरिक्ष में उसने एक लंबी छलांग लगाई है। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 का सफलतापूर्वक उतारना भारतीय वैज्ञानिक की प्रतिभा और प्रतिभा का प्रतीक है।

Exit mobile version