Dhanteras Wishes: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सभी देशवासियों को धनतेरस की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम ने सुभाषित साझा कर भगवान धन्वन्तरि को प्रणाम किया है।
प्रधानमंत्री की ओर से सोशल मीडिया पर लिखा गया, “सभी देशवासियों को धनतेरस की अनंत शुभकामनाएं। भगवान धन्वन्तरि की दिव्य कृपा से सभी का जीवन सुख, शांति और उत्तम स्वास्थ्य से सदैव आलोकित रहे। हर परिवार में उमंग और आनंद का अखंड दीप प्रज्वलित रहे, यही मंगलकामना है।”
सभी देशवासियों को धनतेरस की अनंत शुभकामनाएं। भगवान धन्वन्तरि की दिव्य कृपा से सभी का जीवन सुख, शांति और उत्तम स्वास्थ्य से सदैव आलोकित रहे। हर परिवार में उमंग और आनंद का अखंड दीप प्रज्वलित रहे, यही मंगलकामना है।
नमामि धन्वन्तरिमादिदेवं सुरासुरैर्वन्दितपादपद्मम्।
लोके जरारुग्भयमृत्युनाशं दातारमीशं विविधौषधीनाम्॥
— Narendra Modi (@narendramodi) November 6, 2026
पीएम ने संस्कृत श्लोक “नमामि धन्वन्तरिमादिदेवं सुरासुरैर्वन्दितपादपद्मम्। लोके जरारुग्भयमृत्युनाशं दातारमीशं विविधौषधीनाम्॥” साझा किया है, जिसका भावार्थ है कि मैं आदिदेव भगवान धन्वन्तरि को सादर नमन करता हूं, जिनके चरणकमल देवताओं एवं असुरों द्वारा भी वंदित हैं। वे भगवान समस्त लोकों में जरा, रोग, भय एवं मृत्यु का नाश करने वाले तथा विविध प्रकार की औषधियों के प्रदाता और परमेश्वर हैं। ऐसे भगवान धन्वन्तरि को मेरा श्रद्धापूर्वक प्रणाम है।
भगवान धन्वन्तरि को किया जाता है प्रणाम
प्रधानमंत्री की ओर से साझा किया गया यह श्लोक ‘श्री धन्वन्तरि स्तोत्रम्’ से लिया गया है। आयुर्वेद के प्राचीन ग्रंथों और संहिताओं (जैसे चिकित्सा सार संग्रह) में भगवान धन्वन्तरि की स्तुति और मंगलाचरण के रूप में इस श्लोक का प्रमुखता से उपयोग किया जाता है।
इस श्लोक के माध्यम से आदिदेव भगवान धन्वन्तरि को प्रणाम किया जाता है। देवता और असुर दोनों भगवान धन्वन्तरि की वंदना करते हैं। भगवान धन्वन्तरि इस संसार में बुढ़ापे, रोग, भय और मृत्यु का नाश करने वाले हैं तथा विभिन्न प्रकार की औषधियों के दाता और स्वामी हैं।
निरोगी जीवन की प्रार्थना के लिए किया जाता है इस श्लोक का पाठ
इस श्लोक का पाठ विशेष रूप से धनतेरस (धनत्रयोदशी) के दिन, भगवान धन्वन्तरि की पूजा के समय, आयुर्वेद के अध्ययन/आरंभ में और उत्तम स्वास्थ्य की कामना के लिए किया जाता है। यह श्लोक मुख्य रूप से अच्छे स्वास्थ्य, लंबी आयु और निरोगी जीवन की प्रार्थना के लिए आयुर्वेद के चिकित्सकों और सनातन धर्म में विशेष रूप से उच्चारित किया जाता है।
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा गया, “धन-धान्य, आरोग्य, समृद्धि एवं खुशियों के पावन पर्व धनतेरस की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान धन्वंतरि सभी को उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।”
धन-धान्य, आरोग्य, समृद्धि एवं खुशियों के पावन पर्व धनतेरस की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।🌟💫💐
भगवान धन्वंतरि सभी को उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।🙏🏻
#धनतेरस
#Dhanteras https://t.co/SogonhHI6z— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) November 5, 2026
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “धनतेरस पर्व की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मां लक्ष्मी की कृपा से सबके अंतर्मन में संतोष का दीप जले और जीवन प्रेम, प्रसन्नता व आनंद के प्रकाश से आलोकित हो। सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, आरोग्यता एवं सौभाग्य का वास हो।”
धनतेरस का पावन पर्व समृद्धि, शुभता और मंगल का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर अपने उत्सव के उल्लास में प्रदेश के उन कर्मठ कारीगरों और शिल्पकारों को भी सहभागी बनाएं, जिनकी कला और अनवरत साधना हमारी सांस्कृतिक विरासत को पीढ़ी-दर-पीढ़ी समृद्ध कर रही है।
भदोही के विश्वप्रसिद्ध कालीन, प्रयागराज का मूंज शिल्प, मैनपुरी की तारकशी और चित्रकूट के काष्ठ खिलौने उत्तर प्रदेश की विशिष्ट पहचान हैं। प्रदेश का निर्यात वर्ष 2016-17 के ₹84 हजार करोड़ से बढ़कर वर्ष 2025-26 में ₹2 लाख करोड़ के पार पहुंचना हमारे शिल्पकारों-दस्तकारों की उद्यमशीलता और सामर्थ्य का प्रमाण है।
लखनऊ और ग्रेटर नोएडा के आधुनिक एक्सपो मार्ट तथा भदोही का ‘कार्पेट बाजार’ प्रदेश के पारम्परिक शिल्पों को आज वैश्विक मंचों पर नई पहचान दिला रहे हैं।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के विजन को आत्मसात करते हुए, इस धनतेरस ओडीओपी (ODOP) उत्पादों को ही उपहार स्वरूप चुनें। आपकी एक खरीदारी किसी हुनरमंद परिवार के आंगन में स्वावलंबन और सम्मान का दीप प्रज्वलित कर सकती है।
आइए, ‘लोकल वाली दिवाली’ मनाएं और ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
धन्वंतरि जयंती एवं धनतेरस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 6, 2026
CM Yogi की ओर से एक और पोस्ट में लिखा गया, “आयुर्वेद के जनक, भगवान धन्वंतरि की जयंती पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान धन्वंतरि का ज्ञान ‘स्वस्थ जीवन ही समृद्ध जीवन’ की राह दिखाता है। इस पावन अवसर पर उनसे सभी के लिए आरोग्यता, दीर्घायु एवं यश की कामना है।”
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “समस्त प्रदेशवासियों को धनतेरस के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान धन्वंतरि के आशीर्वाद से आप सभी के जीवन में उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और खुशहाली का वास हो। प्रत्येक घर-आंगन धन-धान्य से परिपूर्ण रहे तथा आरोग्य, सुख और मंगल का दीप सदैव प्रज्वलित रहे।”
समस्त प्रदेशवासियों को धनतेरस के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भगवान धन्वंतरि के आशीर्वाद से आप सभी के जीवन में उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और खुशहाली का वास हो। प्रत्येक घर-आंगन धन-धान्य से परिपूर्ण रहे तथा आरोग्य, सुख और मंगल का दीप सदैव प्रज्वलित रहे।
#Dhanteras https://t.co/RIfbroOqf2
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) November 6, 2026

