Site icon Dainik Savera Times

Big Breaking : उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना में 8-10 भारतीय सेना के जवान लापता

Dharali tragedy

Dharali tragedy

Dharali tragedy : उत्तराखंड के उत्तरकाशी में आज बादल फटने की घटना हुई। इस घटना में 4 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इस त्रासदी को लेकर इस समय एक बड़ी सूचना निकलकर सामने आई है। दरअसल, सेना के एक अधिकारी ने बताया कि निचले क्षेत्र के एक शिविर से 8 से 10 सेना के जवान लापता होने की सूचना मिल रही है।

सेना के अधिकारी ने कहा-
भारतीय सेना के अधिकारी ने बताया, “निचले हरसिल क्षेत्र में एक शिविर से 8-10 भारतीय सेना के जवान लापता बताए जा रहे हैं। इस घटना में अपने ही लोगों के लापता होने के बावजूद, भारतीय सेना के जवान राहत कार्यों में लगे हुए हैं।”

राहत कार्यों के लिए हेलीकॉप्टर्स तैयार
इस बारे में वायुसेना के एक अधिकारी ने कहा- “उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में राहत कार्यों के लिए भारतीय वायु सेना के चिनूक एमआई-17 वी5, चीता और एएलएच हेलीकॉप्टर चंडीगढ़ वायु सेना अड्डे पर सक्रिय रूप से तैयार हैं। ये हेलीकॉप्टर आवश्यक उपकरणों और सामग्रियों के साथ तैयार हैं और प्रभावित क्षेत्रों में मौसम साफ होते ही उड़ान भरेंगे।”

प्रधानमंत्री मोदी ने शोक व्यक्त किया
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा, “उत्तरकाशी के धराली में हुई इस त्रासदी से प्रभावित लोगों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। इसके साथ ही सभी पीड़ितों की कुशलता की कामना करता हूं। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जी से बात कर मैंने हालात की जानकारी ली है। राज्य सरकार की निगरानी में राहत और बचाव की टीमें हरसंभव प्रयास में जुटी हैं। लोगों तक मदद पहुंचाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जा रही है।”

Exit mobile version