Site icon Dainik Savera Times

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जल्द करेंगे विवाह, कहा- माता जी की पसंद…

Dhirendra Krishna Shastri married

Dhirendra Krishna Shastri married

छतरपुर:  बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने खुद घोषणा की है कि वह अब शादी करने जा रहे हैं। उन्होंने साफ कहा है कि विवाह करना तय है और बहुत जल्द शुभ समाचार मिलेगा। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि उन्हें अपने गुरुजी से विवाह की आज्ञा मिली है। गुरु की अनुमति मिलने के बाद उन्होंने अपनी माता जी से भी बात की है। उन्होंने कहा कि उन्होंने आज ही माता जी से कह दिया है कि वह उनके लिए लड़की देखना शुरू कर दें।

माता जी की पसंद से होगा विवाह
शास्त्री जी ने स्पष्ट किया कि उनका विवाह माता जी की पसंद से होगा। यानी जो लड़की उनकी माता जी को पसंद आएगी, उसी से वह शादी करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उनके जीवन का एक सिद्धांत रहा है कि जो बात वह कहते हैं, उस पर अडिग रहते हैं। इसलिए जब उन्होंने शादी की बात कही है, तो वह जरूर पूरी होगी।

21 दिन की साधना के लिए जाएंगे बद्रीनाथ
उन्होंने बताया कि वह 21 दिनों तक बद्रीनाथ में साधना करेंगे। साधना के बाद विवाह की तैयारियों को आगे बढ़ाया जाएगा।

कौन होगी दुल्हन?
फिलहाल यह तय नहीं है कि वह किससे शादी करेंगे। दुल्हन कौन होगी, इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पहले भी उनकी शादी को लेकर कई तरह की चर्चाएं होती रही हैं, लेकिन इस बार उन्होंने स्वयं विवाह की पुष्टि की है।

पहले भी लगती रही हैं अटकलें
इससे पहले भी बाबा बागेश्वर की शादी को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जाती रही हैं। हालांकि, तब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई थी। लेकिन अब उन्होंने खुद कहा है कि वह जल्द ही दूल्हा बनेंगे।

 

Exit mobile version