Gold-Silver Price Today: दो दिन की साप्ताहिक बंदी के बाद सोमवार को घरेलू सर्राफा बाजार फिर से खुलने जा रहा है। बाजार खुलने से पहले सोने और चांदी की कीमतों पर नजर डालें तो पिछले कारोबारी सत्र में दोनों कीमती धातुओं में बड़ी गिरावट देखने को मिली। MCX पर 24 कैरेट सोने का भाव 1.63 फीसदी टूटकर 1,56,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। यानी एक कारोबारी सत्र में सोना 2,596 रुपये सस्ता हुआ।
इससे पहले सोना 1,58,996 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी भी दबाव में रही और इसकी कीमत 1.66 फीसदी गिरकर 2,36,651 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में चांदी 2,40,651 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी, यानी इसमें करीब 4,000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई।
अलग-अलग स्रोतों पर सोने-चांदी के भाव में अंतर
बुलियन्स के आंकड़ों के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत 1,56,850 रुपये प्रति 10 ग्राम है। दूसरी ओर, गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोना 1,58,390 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,55,000 रुपये प्रति किलो के स्तर पर है।
दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी का भाव 2,45,500 रुपये प्रति किलोग्राम बताया गया है। स्थानीय बाजार, टैक्स, मेकिंग चार्ज और अलग-अलग स्रोतों के कारण ग्राहकों को वास्तविक खरीद कीमत में अंतर मिल सकता है।

शहर के हिसाब से 24K, 22K और 18K सोने का भाव
नीचे दिए गए रेट 10 ग्राम सोने के हैं:
शहर 24 कैरेट 22 कैरेट 18 कैरेट
दिल्ली ₹1,58,390 ₹1,45,200 ₹1,18,830
मुंबई ₹1,58,240 ₹1,45,050 ₹1,18,680
कोलकाता ₹1,58,240 ₹1,45,050 ₹1,18,680
चेन्नई ₹1,58,240 ₹1,45,050 ₹1,22,750
पटना ₹1,58,290 ₹1,45,100 ₹1,18,730
लखनऊ ₹1,58,390 ₹1,45,200 ₹1,18,830
मेरठ ₹1,58,390 ₹1,45,200 ₹1,18,830
कानपुर ₹1,58,390 ₹1,45,200 ₹1,18,830
अयोध्या ₹1,58,390 ₹1,45,200 ₹1,18,830
गाजियाबाद ₹1,58,390 ₹1,45,200 ₹1,18,830
नोएडा ₹1,58,390 ₹1,45,200 ₹1,18,830
गुरुग्राम ₹1,58,390 ₹1,45,200 ₹1,18,830
चंडीगढ़ ₹1,58,390 ₹1,45,200 ₹1,18,830
जयपुर ₹1,58,390 ₹1,45,200 ₹1,18,830
लुधियाना ₹1,58,390 ₹1,45,200 ₹1,18,830
गुवाहाटी ₹1,58,240 ₹1,45,050 ₹1,18,680
इंदौर ₹1,58,290 ₹1,45,100 ₹1,18,730
अहमदाबाद ₹1,58,290 ₹1,45,100 ₹1,18,730
आपके शहर में चांदी कितने की?
शहरवार 1 किलो चांदी के दिए गए रेट इस प्रकार हैं:
शहर 1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली ₹2,55,000
मुंबई ₹2,55,000
कोलकाता ₹2,55,000
चेन्नई ₹2,60,000
पटना ₹2,55,000
लखनऊ ₹2,55,000
मेरठ ₹2,55,000
अयोध्या ₹2,55,000
कानपुर ₹2,55,000
गाजियाबाद ₹2,55,000
नोएडा ₹2,55,000
गुरुग्राम ₹2,55,000
चंडीगढ़ ₹2,55,000
जयपुर ₹2,55,000
अहमदाबाद ₹2,55,000
पुणे ₹2,55,000
लुधियाना ₹2,55,000
गुवाहाटी ₹2,55,000
इंदौर ₹2,55,000
सूरत ₹2,55,000
नागपुर ₹2,55,000
नासिक ₹2,55,000
बैंगलोर ₹2,55,000
वडोदरा ₹2,55,000
भुवनेश्वर ₹2,60,000
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी उतार-चढ़ाव
ग्लोबल मार्केट की बात करें तो सोना फिलहाल 4,506.40 डॉलर प्रति औंस और चांदी 66.44 डॉलर प्रति औंस के आसपास बताई गई है। हाल के कारोबारी सत्रों में चांदी की कीमत में 68 से 70 डॉलर प्रति औंस के दायरे में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।
अमेरिका के कर्ज का आंकड़ा 40 ट्रिलियन डॉलर से ऊपर पहुंचने की वजह से वैश्विक स्तर पर सोने को लंबे समय से सुरक्षित निवेश के तौर पर समर्थन मिलता रहा है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार की चाल, डॉलर की स्थिति, ब्याज दरों और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों का असर आगे भी सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ सकता है।
खरीदारी से पहले इन बातों का रखें ध्यान
सोने या चांदी की खरीदारी करने से पहले सिर्फ बाजार भाव देखना पर्याप्त नहीं है। आभूषण खरीदते समय मेकिंग चार्ज, GST और शुद्धता जैसे कारकों को भी बिल में जरूर जांचें। 24 कैरेट सबसे शुद्ध सोना माना जाता है, जबकि आभूषणों में आमतौर पर 22 कैरेट या अन्य शुद्धता का सोना इस्तेमाल किया जाता है।