Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

दीदी का पश्चिम बंगाल महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं : जेपी नड्डा

July 1, 2024

दीदी का पश्चिम बंगाल महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं : जेपी नड्डा

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में बीच सड़क पर एक महिला की पिटाई का भयावह वीडियो सामने आने के बाद राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि चाहे संदेशखाली हो, उत्तर दिनाजपुर हो या कई अन्य स्थान, ‘दीदी का पश्चिम बंगाल महिलाओं के लिए असुरक्षित है‘।

भाजपा अध्यक्ष ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘पश्चिम बंगाल से एक भयावह वीडियो सामने आया है, जो उस क्रूरता की याद दिलाता है जो केवल धार्मकि नेताओं के शासन में मौजूद है।‘

नड्डा ने टीएमसी नेताओं द्वारा इस कृत्य का बचाव करने की भी कड़ी आलोचना करते हुए कहा, ‘मामले को बदतर बनाने के लिए, टीएमसी कैडर और विधायक इस कृत्य को उचित ठहरा रहे हैं। चाहे संदेशखाली हो, उत्तर दिनाजपुर हो या कई अन्य स्थान, दीदी का पश्चिम बंगाल महिलाओं के लिए असुरक्षित है।‘

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें