Site icon Dainik Savera Times

कमलनाथ के ‘कपड़े फाड़ो’ वीडियो वायरल होने के बाद दिग्विजय सिंह ने दिया ये बड़ा बयान

भोपालः मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद उपजे कथित असंतोष और इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के असंतुष्टों के बीच दिग्विजय सिंह को लेकर दिए कथित बयान का वीडियो वायरल होने के बाद दिग्विजय सिंह ने आज कहा कि परिवार बड़ा होने पर सामूहिक द्वंद्व भी होते हैं और बड़े लोग धैर्यपूर्वक समाधान निकालें। दिग्विजय ने आज एक्स पर बिना किसी का नाम लिए पोस्ट किया, ‘जब परिवार बड़ा होता है तो सामूहिक सुख और सामूहिक द्वंद्व दोनों होते हैं। समझदारी यही कहती है कि बड़े लोग धैर्यपूर्वक समाधान निकालें। ईश्वर भी उन्हीं का साथ देते हैं जो मन और मेहनत का मेल रखते हैं।’

बताया जा रहा है कि इस वीडियाे में कमलनाथ भाजपा से कांग्रेस में आए शिवपुरी के नेता वीरेंद्र रघुवंशी और उनके समर्थकों से ये बात कर रहे हैं। रघुवंशी भाजपा छोड़ कर आने के बाद शिवपुरी से कांग्रेस का टिकट मांग रहे थे, लेकिन उनके स्थान पर पिछोर से विधायक रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता के पी सिंह को टिकट दे दिया गया। बताया जा रहा है कि कमलनाथ इसके लिए दिग्विजय को जिम्मेदार मानते हुए श्री रघुवंशी को ये परामर्श दे रहे हैं। कांग्रेस की सूची जारी होने के बाद से राज्य में कुछ स्थानों से पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के इस्तीफे की खबरें हैं।

Exit mobile version