Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच के बीच भारतीय स्पिनर को पड़ा दिल का दौरा, हुई मौत

June 24, 2025

इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच के बीच भारतीय स्पिनर को पड़ा दिल का दौरा, हुई मौत

Dilip Doshi : पूर्व भारतीय स्पिन गेंदबाज दिलीप दोषी का लंदन में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी कालिंदी, बेटा नयन और बेटी विशाखा हैं। क्रिकेट करियर के बाद दोशी हिंदी कमेंटेटर के तौर पर भी काफी लोकप्रिय थे।

दोषी ने भारत के लिए 33 टेस्ट मैचों में 114 विकेट लिए। उन्होंने छह बार पांच विकेट लेने का कारनामा भी किया। इसके अलावा उन्होंने 15 वनडे मैचों में महज 3.96 की इकॉनमी से 22 विकेट लिए। उन्होंने 238 प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैचों में 898 विकेट लिए। प्रथम श्रेणी मैचों में उन्होंने 43 बार पांच विकेट लिए और छह बार एक मैच में 10 विकेट लेने का कारनामा भी किया। उन्होंने 1979 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और सौराष्ट्र क्रिकेट संघ ने दोषी के निधन पर दुख जताया है। बीसीसीआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दिलीप दोषी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “बीसीसीआई पूर्व भारतीय स्पिनर दिलीप दोशी के दुखद निधन पर शोक व्यक्त करता है। उनका लंदन में निधन हो गया। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।”

1970 के दशक की मशहूर स्पिन चौकड़ी के नक्शेकदम पर चलते हुए, दोषी ने 32 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया। वे नॉटिंघमशायर में वेस्टइंडीज के महान गारफील्ड सोबर्स से भी काफी प्रभावित थे। दोषी ने 1980 के दशक में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से जल्दी और चुपचाप संन्यास ले लिया क्योंकि वे उस समय भारतीय क्रिकेट के संचालन के तरीके से सहमत नहीं थे।

दिलीप दोषी 30 साल की उम्र के बाद पदार्पण करने वाले और भारत के लिए 100 से अधिक विकेट लेने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं। 1981 में मेलबर्न में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए ऐतिहासिक मैच में दिलीप दोषी ने भारत की जीत में पांच विकेट लिए थे। दोषी इस मैच में टूटे पैर के साथ खेले थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें