Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

झांसी मेडिकल कॉलेज हादसे को लेकर डिंपल यादव ने कहा, मामले की हो छानबीन, दोष‍ियों के खिलाफ हो कार्रवाई

November 17, 2024

झांसी मेडिकल कॉलेज हादसे को लेकर डिंपल यादव ने कहा, मामले की हो छानबीन, दोष‍ियों के खिलाफ हो कार्रवाई

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने झांसी के अस्पताल में 10 बच्चों की आग लगने से हुई मौत के बारे में कहा कि इसकी पूरी छानबीन हो और जो दोषी हो, उस पर कार्रवाई हो। सपा सांसद ड‍िंंपल यादव यहां पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।

इस मौके पर उन्होंने कहा बड़ी शर्मनाक बात है कि अस्पताल में 10 बच्चों की मौत हो गई है। अभी तक किसी दोषी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। झांसी में 10 मासूमों की मौत पर हम सभी परिवार वालों को संवेदना देना चाहते हैं। सरकार से मांग करते हैं इसकी छानबीन होनी चाहिए और जो दोषी है, उस पर कार्रवाई करें। साथ ही सरकार पीड़ित परिवार वालों को मुआवजा दे।

ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश के झांसी में महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भीषण आग लगने से 10 बच्चों की मौत हो गई। यह आग अस्पताल के नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष (एनआईसीयू) में लगी थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी मेडिकल कॉलेज के एनआईसीयू में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख जताया है।

शुक्रवार देर रात घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री ने रातों-रात उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को मौके पर भेजा गया था। मुख्यमंत्री के निर्देश पर घटना में असमय काल कवलित नवजात बच्चों के माता-पिता को 5-5 लाख रुपये तथा घायलों के परिजनों को 50-50 हजार रुपये की सहायता का ऐलान किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें