Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana News : दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता 17 से, भाग लेंगे म्हारे खिलाड़ी

May 9, 2026

Haryana News : दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता 17 से, भाग लेंगे म्हारे खिलाड़ी

भिवानी। पीसीसीएआई की ओर से बताया कि 17 से 25 मई तक बैंग्लोर में 12 राज्यों की दिव्यांग क्रिकेट टीमें 9 दिवसीय दिव्यांग क्रिकेट टीमें भाग लेंगी।

जून में श्रीलंका से होना है मैच

फिजिकल चैलेंज्ड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया अध्यक्ष सुरेंद्र लोहिया ने बताया कि पीसीसीएआई की ओर से जून में श्रीलंका और अफगानिस्तान के साथ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच होंगे। अध्यक्ष ने कहा कि दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने और उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से पीसीसीएआई निरंतर कार्य कर रही है। पीसीसीएआई को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से भी सहयोग मिल रहा है। देश के अंतर्राष्ट्रीय मैदानों पर क्रिकेट मैच की इजाजत के अलावा दिव्यांग खिलाड़ियों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था में भी बीसीसीआई मदद कर रही है।

ग्रेटर नोएडा में होगा टी-20

उन्होंने बताया कि हाल ही में 10 मई को दीपक लोहिया कप का आयोजन पीसीसीएआई की ओर से ग्रेटर नोएडा के विजय सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। यह एक दिवसीय टी-20 होगा, जिसमें हरियाणा और उत्तर प्रदेश की दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशनों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी अगस्त और सितंबर में पंचकूला में देश के 12 राज्यों की दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशनों के खिलाड़ियों के बीच मैचों का आयोजन होगा, जिसमें उत्तर भारत के 12 राज्यों की टीमें हिस्सा लेंगी।

‘प्रतिभा निखारने का अच्छा मौका’

उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में दिव्यांग खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए निरंतर क्रिकेट मैच होंगे। इसमें न केवल सरकारी बल्कि विभिन्न प्राइवेट स्पॉन्सर भी खिलाड़ियों को प्रमोट कर रहे हैं. जो आने वाले समय में दिव्यांग क्रिकेट के लिए एक बड़ा कदम होगा।

Also Read :

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें