Site icon Dainik Savera Times

जमीन को लेकर हुआ विवाद, आरोपी बरसाते रहे लाठियां, पांच घायल, 12 के खिलाफ FIR दर्ज

खरगोन: मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के करही थाना क्षेत्र के करौंदिया में जमीन विवाद को लेकर दोनों तरफ के पांच लोग घायल हुए हैं। इस मामले में एक दर्जन लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर छह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें दिख रहा है की बंदूक और लाठी लिए कुछ लोग तीन महिलाओं को पीट रहे हैं। जवाब में महिलाएं भी उन पर पथराव करती दिखाई दे रही हैं। इस मामले में करही पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच में बीते कुछ दिनों से जमीन विवाद चल रहा है। उन्होंने बताया कि गजेंद्र ठाकुर व अन्य को महू निवासी पांडेय परवार ने विधिवत जमीन लीज पर दी है लेकिन महिलाओं वाला पक्ष इस पर अपना हक बताता है।

Exit mobile version