Site icon Dainik Savera Times

दिल्ली मेट्रो में सीट को लेकर विवाद, पूर्व IAS अधिकारी और बेटे ने पीटकर मार डाला; दोनों गिरफ्तार

नई दिल्लीः दिल्ली मेट्रो में सीट को लेकर हुआ विवाद एक यात्री की मौत की वजह बन गया। आरोप है कि बुजुर्गों के लिए आरक्षित सीट पर बैठने को लेकर हुए झगड़े के दौरान पूर्व IAS अधिकारी संजय प्रताप सिंह और उनके बेटे सिद्धार्थ सिंह ने पवन शर्मा के साथ मारपीट की। घटना के बाद पवन शर्मा की मौत हो गई। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने पूर्व IAS अधिकारी और उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

बुजुर्गों की सीट को लेकर शुरू हुआ विवाद
मिली जानकारी के अनुसार, पवन शर्मा अपनी मां दुर्गा देवी के साथ मेट्रो में सफर कर रहे थे। उनकी मां की उम्र करीब 65 साल बताई गई है। दोनों यमुना विहार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर पूर्व IAS अधिकारी संजय प्रताप सिंह और उनका बेटा सिद्धार्थ सिंह मेट्रो में सवार हुए। बताया जा रहा है कि उस समय पवन शर्मा और उनकी मां बुजुर्ग यात्रियों के लिए आरक्षित सीटों पर बैठे हुए थे। सीट को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते यह बहस झगड़े में बदल गई।

बहस के बाद मारपीट का आरोप
आरोप है कि सीट को लेकर शुरू हुए विवाद के दौरान पवन शर्मा को थप्पड़ मारा गया। इसके बाद पूर्व IAS अधिकारी और उनके बेटे ने कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की। बताया जा रहा है कि दोनों ने मिलकर पवन शर्मा को धक्का देकर गिरा दिया। इस घटना के बाद पवन शर्मा की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर बिगड़ी तबीयत
यह घटना सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन से जुड़ी है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, रविवार शाम करीब 6 बजे पुलिस को सूचना मिली कि मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर एक व्यक्ति बेहोश हो गया है। सूचना मिलने के बाद बेहोश व्यक्ति को तुरंत लोकनायक जयप्रकाश नारायण (LNJP) अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान पवन शर्मा के रूप में हुई है।

नोएडा का रहने वाला है पूर्व IAS अधिकारी
दिल्ली पुलिस ने इस मामले में पूर्व IAS अधिकारी संजय प्रताप सिंह और उनके बेटे सिद्धार्थ सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, संजय प्रताप सिंह नोएडा का रहने वाला है, जबकि दूसरा आरोपी उसका बेटा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, बुजुर्गों के लिए आरक्षित सीट को लेकर शुरू हुआ विवाद ही इस घटना की मुख्य वजह बताया जा रहा है।

मां के साथ सफर कर रहे थे पवन शर्मा
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि पवन शर्मा अपनी मां दुर्गा देवी के साथ मेट्रो में यात्रा कर रहे थे। दोनों यमुना विहार की ओर जा रहे थे। मंडी हाउस स्टेशन पर संजय प्रताप सिंह और उनका बेटा सिद्धार्थ सिंह ट्रेन में चढ़े थे।

इसके बाद सीट को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ, जो कथित तौर पर मारपीट तक पहुंच गया। सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर पवन शर्मा के बेहोश होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। फिलहाल, इस मामले में पुलिस की जांच जारी है। अब जांच में यह स्पष्ट होना बाकी है कि विवाद के दौरान वास्तव में क्या हुआ और पवन शर्मा की मौत किन परिस्थितियों में हुई।

Exit mobile version