Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने व्हाइट केन डे मनाया

October 16, 2023

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने व्हाइट केन डे मनाया

नई दिल्लीः दिव्यांगों के लिए सुविधाएं पहुंचाने और समावेशन को बढ़ावा देने तथा नेत्रहीनों के लिए आचरण नियमों के बारे में लोगों की जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से व्हाइट केन डे दिवस का आयोजन किया जाता है। दृष्टिबाधित लोगों के लिए, सफेद छड़ी स्वतंत्रता और गतिशीलता की परिचायक है। अब यह स्वतंत्रता और आत्मविश्वास का प्रतिनिधित्व करती है। यह दृष्टिबाधित व्यक्ति को स्वतंत्र रूप से आवागमन और दैनिक कार्य पूरा करने में मदद करती है। सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के तहत दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी) देश के दिव्यांग व्यक्तियों के विकास एजेंडे की देखभाल करने वाला नोडल विभाग है।

जनता के बीच सफेद छड़ी के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने की दृष्टि से विभाग ने 30 से अधिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम, सेमिनार, वेबिनार, साक्षात्कार और रैली जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया। जागरूकता कार्यक्रम में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के पूर्व प्रोफेसर और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ विशेष साक्षात्कार आयोजित किए गए, राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान ने रैली का आयोजन किया। इसी प्रकार अन्य राष्ट्रीय संस्थानों, सीआरसी और अन्य संबद्ध संस्थानों ने भी व्हाइट केन दिवस मनाया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें