फतेहाबाद। यहां के सेक्टर तीन स्थित पॉली क्लीनिक में नवनियुक्त डॉक्टर के खिलाफ महिला स्टाफ सदस्यों ने हंगामा कर दिया। स्टाफ ने डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
महिला स्टाफ ने लगाए आरोप
पॉली क्लीनिक में काम कर रही महिला स्टाफ के साथ के परिजन भी पहुंचे। उन्होंने मीडिया के सामने आरोप लगाए कि डॉक्टर बार-बार मानसिक रूप से परेशान कर रहा है। बैठक के दौरान बार-बार कंडोम के सही इस्तेमाल के तरीके पूछता है। महिला स्टाफ शिकायत देने के लिए सिविल सर्जन डॉ.बुधराम के पास पहुंची तो वहां मौजूद आरोपी डॉक्टर को खरी-खोटी सुनाई।
बैठक बेनतीजा, डॉक्टर को भूना भेजा
करीब 20 मिनट तक दोनों पक्षों में बैठक भी हुई। यहां भी कोई नतीजा नहीं निकला। सिविल सर्जन डॉ.बुधराम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए डॉक्टर नरेंद्र को डेपुटेशन पर भूना भेज दिया और स्वास्थ्य महानिदेशक को पत्र भेजकर ट्रांसफर के लिए लिखा है। महिला स्टाफ सदस्यों ने बताया कि वे यहां कई सालों से कार्यरत हैं। एक मई को ही पॉली क्लीनिक में अतिरिक्त एसएमओ के पद पर इस डॉक्टर ने कार्यभार संभाला है। आठ मई को पूरे स्टाफ से सभी के कमरों में जाकर सामान्य बात की। फिर 11 मई को सभी स्टाफ के उपस्थित होने के उपरांत सारे स्टाफ को कमरा नंबर 5 में उपस्थिति रजिस्टर लेकर बुलाया।
Also Read :-

