Site icon Dainik Savera Times

घरेलू एयरलाइनों ने इस साल मई के अंत तक 7,030 उड़ानें रद्द की : Govt. statistics

नई दिल्ली: सरकार ने सोमवार को बताया कि घरेलू एयरलाइनों ने इस साल 31 मई तक 7,030 अनुसूचित उड़ानें रद्द की हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रलय द्वारा सोमवार को राज्यसभा में पेश किए गए आंकड़ों के अनुसार, 2024 में एयरलाइनों को 4,56,919 अनुसूचित रवानगी उड़ानों का संचालन करना है। नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने एक प्रश्न के लिखित जवाब में कहा कि 2022 में 6,413 उड़ानें रद्द की गईं। यह संख्या 2023 में बढक़र 7,427 हो गई तथा इस साल यानी 2024 में 31 मई तक 7,030 उड़ानें रद्द की गईं। उन्होंने ‘‘डिजी यात्र’’ के बारे में एक सवाल के जवाब में बताया कि इसे देश भर के हवाई अड्डों पर चरणबद्ध तरीके से शुरू करने की योजना है। इसकी शुरुआत के बाद से, 2.5 करोड़ से अधिक हवाई यात्रियों ने डिजी यात्र का उपयोग किया है। उन्होंने बताया कि यह यात्र ‘‘फेशियल रिकॉग्निशन टेक्नोलॉजी’’ (एफआरटी) पर आधारित है। यह हवाई अड्डों पर विभिन्न जांच ंिबदुओं पर यात्रियों की संपर्क रहित, निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करती है।

Exit mobile version