Site icon Dainik Savera Times

भारत से विश्वासघात मत कीजिए राहुल: अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारत में लोकतंत्र के ‘गायब’ होने और अमरीका और यूरोपीय देशों से इसमें हस्तक्षेप की मांग संबंधी राहुल गांधी के बयान को लेकर सोमवार को उन पर निशाना साधा और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष से देश के साथ विश्वासघात नहीं करने को कहा। उन्होंने कहा, ‘आप भारत के साथ विश्वासघात मत कीजिए राहुल।

भारत की विदेश नीति पर आक्षेप आपके निम्न बौद्धिक स्तर का परिचायक है। विदेशी जमीन पर जाकर अपने देश को बदनाम करने का आप जो प्रयास करते हैं, झूठ फैलाते हैं… इसको कोई मानेगा नहीं।’ लंदन में एक कार्यक्रम में राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि भारतीय लोकतंत्र के ढांचे पर ‘बर्बर हमला’ हो रहा है। उन्होंने अफसोस जताया कि अमरीका और यूरोप समेत दुनिया के लोकतांत्रिक हिस्से इस पर ध्यान देने में नाकाम रहे हैं।

ठाकुर ने कहा, ‘उनकी पार्टी ने पहले भी ऐसा किया था, जब वह स्थानीय मुद्दों को संयुक्त राष्ट्र में ले गई थी और अब अन्य देशों से भारत में हस्तक्षेप करने के लिए कह रही है। वे अभी तक गुलामी की मानसिकता से बाहर नहीं आए हैं।’ ठाकुर ने कहा कि गांधी ने अपनी नाकामियों को छिपाने की साजिश के तहत विदेशी धरती से भारत को बदनाम करने का सहारा लिया है।

Exit mobile version