Site icon Dainik Savera Times

बारसू रिफाइनरी प्रोजेक्ट को तानाशाही तरीके से नहीं थोपें : Uddhav Thackeray

कोल्हापुरः शिवसेना गुट के नेता उद्धव ठाकरे ने बारसू रिफाइनरी परियोजना पर आक्रामक रुख अपनाते हुए राज्य सरकार को चेताया कि इस पेट्रोकेमिकल रिफाइनरी को तानाशाही नहीं थोपा जाए और यदि परियोजना को जबरन लागू किया गया तो महाराष्ट्र आंदोलनों से जल उठेगा। ठाकरे आज स्थानीय लोगों की शिकायतों को सुनने और उनसे बातचीत करने के लिए रत्नागिरी पहुंचे। ठाकरे ने उनके स्वागत में आए लोगों से कहा कि अगर राज्य सरकार ने इस परियोजना का जबरन पंजीकरण लागू कराया तो हम राज्य में आंदोलन करेंगे।

रत्नागिरी पहुंचने के बाद ठाकरे ने लोगों के साथ संक्षिप्त बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा था और बारसू को रासायनिक परियोजना के लिए सुझाव दिया था, लेकिन परियोजना को लोगों पर जबरन थोपने का उल्लेख नहीं किया। उन्होंने राज्य सरकार को चेतावनी दी कि अगर उसने परियोजना को लागू करने की कोशिश की तो हम परियोजना के विरोध में राज्यव्यापी आंदोलन करेंगे।

ठाकरे ने परियोजना के समर्थक आंदोलनकारियों और इसके औचित्य को सही ठहरा रहे लोगों को चुनौती दी कि वे बिना पुलिस बंदोबस्त के उन आंदोलनकारियों का सामना करे जो परियोजना का विरोध कर रहे है। ठाकरे ने इस मामले पर साफ स्पष्ट रुख अपनाते हुये कहा कि वह कोकण में विनाशकारी परियोजनाएं नहीं चाहते हैं और हम यह भी नहीं चाहते हैं कि महाराष्ट्र के हिस्से के लिए राख और गुजरात के हिस्से के लिए‘रंगोली’भी न हो।

Exit mobile version