Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

हर-हर महादेव के नारे के साथ रुद्रनाथ मंदिर के खुले कपाट, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

May 18, 2025

हर-हर महादेव के नारे के साथ रुद्रनाथ मंदिर के खुले कपाट, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

गोपेश्वर। उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र में भगवान शिव को समर्पित पंचकेदारों में से एक रुद्रनाथ मंदिर के कपाट रविवार को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। अधिकारियों ने यहां बताया कि सुबह शुभ मुहूर्त पर परंपरागत पूजा-अर्चना के बाद भगवान रुद्रनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। चमोली जिले में 11,800 फुट की ऊंचाई पर चतुर्थ केदार के रूप में स्थित रुद्रनाथ मंदिर में भगवान शिव के ‘एकानन’ स्वरूप यानी मुख की पूजा होती है।

माह तक रुद्रनाथ में भगवान की नियमित पूजा-अर्चना की जाएगी और इस दौरान देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु इस पवित्र स्थल के दर्शन कर सकेंगे। रुद्रनाथ मंदिर पहुंचने के लिए 20 किलोमीटर की कठिन पैदल दूरी तय करनी पड़ती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें