Site icon Dainik Savera Times

डॉ. पूनम गुप्ता बनी आरबीआई की डिप्टी गवर्नर, तीन साल का होगा कार्यकाल

मुंबई: केंद्र सरकार ने नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च की महानिदेशक डॉ. पूनम गुप्ता को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है।

आरबीआई ने गुरुवार को बताया कि सरकार ने डॉ. पूनम गुप्ता को भारतीय रिजर्व बैंक की डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है। डॉ. गुप्ता वर्तमान में नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च, नई दिल्ली की महानिदेशक हैं।

केंद्रीय बैंक ने बताया कि डॉ. गुप्ता की नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्षों के लिए या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, के लिए मान्य होगी।
उल्लेखनीय है कि डॉ. गुप्ता को आर्थिक अनुसंधान और नीति निर्माण के क्षेत्र में उनके व्यापक अनुभव के लिए जाना जाता है और उनकी यह नियुक्ति आरबीआई की नीतिगत गतिविधियों में योगदान को और मजबूत करेगी।

ये भी पढ़ें: रात में मुनक्का खाना क्यों है फायदेमंद? जान लें कारण और सही तरीका 

Exit mobile version