Site icon Dainik Savera Times

डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने आज दिव्यांगजनों के लिए बने केन्द्र का जायजा लिया

नई दिल्लीः बापू की जयंती पर दिव्यांगजनों को देश का पहला हाइटेक केन्द्र मिलने जा रहा है। इस केन्द्र का नाम पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने आज इस केन्द्र का जायजा लिया। इस केन्द्र का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। इस हाईटेक केन्द्र में दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए हर वह सुविधा उपलब्ध हैं जो देश के अन्य केन्द्रों में उपलब्ध हैं। इस दौरान डा. वीरेन्द्र कुमार ने दिव्यांग जनों के साथ खेल का भी आनंद लिया। मंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार, दिव्यांग जनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष रूप से कार्य कर रही है। दिव्यांगजनों के लिए यह केन्द्र मध्यप्रदेश के ग्वालियर में बनकर तैयार हुआ है जिसमे देशभर से दिव्यांग खिलाड़ी ट्रेनिंग ले सकेंगे और विश्वस्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

Exit mobile version