Site icon Dainik Savera Times

लड़कियों के बाल होने चाहिएं बंधे, फुल स्लीव न पहनकर आएं…UPSSSC PET परीक्षा के लिए ड्रेस कोड लागू

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, 28 और 29 अक्तूबर को राज्य के 35 जिलों में स्कूल बंद रहेंगे। इसके अलावा यूनिवर्सिटी या कॉलेज में कोई अन्य परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। वहीं एग्जाम को लेकर UPSSSC की तरफ से नई गाइडलाइंस जारी की गई हैं।

 

ड्रेस कोड में एग्जाम हॉल के अंदर पुरुष कैंडिडेट्स को फुल स्लीव शर्ट पहनना बैन है। वहीं महिलाओं को फेस कवर करके नहीं आना होगा। हॉफ स्लीव ड्रेस ही पहनकर एग्जाम सेंटर पर आएं, किसी प्रकार के आभूषण पहन कर आने पर एंट्री नहीं मिलेगी। साथ ही लड़कियों के बाल सिंपल रबड़ से बंधे होने चाहिएं। UP PET 2023 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 1 अगस्त 2023 को शुरू हुई थी, इसमें आवेदन करने के लिए परीक्षार्थियों को 30 अगस्त 2023 तक का समय दिया गया था।

 

परीक्षा का आयोजन यूपी के विभिन्न जिलों में 28 और 29 अक्तूबर 2023 को होगा। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट- upsssc.gov.in पर जाकर एग्जाम की डिटेल्स चेक कर सकते हैं। नोटिस के अनुसार, एग्जाम सेंटर के अंदर किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बैन किए गए हैं। परीक्षार्थियों को एग्जाम हॉल के बाहर ही अपना मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, हैडफोन, ईयरफोन, लैपटॉप छोड़ना होगा।

Exit mobile version