Site icon Dainik Savera Times

दो ट्रेलर की भिड़ंत में चालक की मौत, तीन घायल

भीलवाड़ा: राजस्थान में शाहपुरा जिले के हनुमान नगर थाना इलाके में आज दो ट्रेलर की आमने सामने भिड़ंत में एक ट्रेलर चालक की मौत हो गई, जबकि खलासी घायल हुआ।

पुलिस ने बताया कि बांदनवाड़ा, भिनाय निवासी चालक कुलदीप चौधरी एवं खलासी शौकत ट्रेलर लेकर मुरादाबाद से चेन्नई जा रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सागर होटल के समीप इस ट्रेलर की एक अन्य ट्रेलर से भिड़ंत हो गई। हादसे में चालक कुलदीप स्टेयरिंग और सीट के बीच फंस गया था, जिसे पुलिस ने अथक प्रयास कर बाहर निकलवाया। इसके बाद दोनों को देवली चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से चालक कुलदीप को अजमेर रैफर कर दिया गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले रास्ते में केकड़ी के पास ही उसने दम तोड़ दिया।

खलासी शौकत का देवली अस्पताल में उपचार कराया गया। वही मार्बल ब्लॉक लदे दूसरे ट्रेलर में सवार चालक एवं खलासी के मामूली चोटे आई है। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलरों को वहां से हटवा कर यातायात सुचारु करवा दिया।

Exit mobile version