Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

शराब के पैसे न देने पर नशे में की थी दोस्त की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

September 9, 2023

शराब के पैसे न देने पर नशे में की थी दोस्त की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

नोएडा: नोएडा में पुलिस ने एक दुकान पर काम करने वाले शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसने शराब के लिए पैसे अपने दोस्त से मांगे थे, लेकिन उसने मना कर दिया तो नशे में उसने दोस्त के सर पर ईंट मारकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया था।नोएडा के सेक्टर-49 थाना पुलिस ने केबल की दुकान पर काम करने एक युवक को अपने ढाबे पर काम करने वाले दोस्त की हत्या के जुर्म में गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक ने अपने दोस्त का सिर और मुहं ईंट से कूचकर हत्या कर दी थी।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों ने पहले साथ में शराब पी थी, आरोपी को और शराब पीनी थी। उसने अपने दोस्त से पैसे मांगे, लेकिन दोस्त ने मना कर दिया था। इसके बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। अगले दिन सुबह जब राहगीर घटनास्थल के पास से गुजरे जब उन्हें घटना की जानकारी हुई।

सेक्टर-49 पुलिस ने सर्वलिांस की मदद से हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि मोनू और पिंटू के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। बरौला टी प्वाइंट के पास स्थित झाड़ियों के पास जब दोनों पहुंचे तो मोनू ने शराब के नशे में पिंटू के सिर पर ईंट के वार कर हत्या कर दी। आरोपी ने शव को झाड़ियों में छिपा दिया और फरार हो गया।पूछताछ और जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने मोनू को सेक्टर-47 की रेड लाइट से गिरफ्तार कर लिया।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें