Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने वित्त मंत्री की कार को मारी टक्कर

November 9, 2025

शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने वित्त मंत्री की कार को मारी टक्कर

नेशनल डेस्क: केरल के वित्त मंत्री केएन बालगोपाल कोट्टाराक्कारा से तिरुवनंतपुरम जा रहे थे तभी उनके साथ रास्ते में एक हादसा हो गया। शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने वित्त मंत्री की कार को टक्कर मार दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह हादसा शनिवार की रात लगभग 10 बजे केरल के वामनपुरम में हुआ। आरोपी सड़क की उल्टी तरफ गाड़ी चला रहा था।

कैसे हुआ हादसा?

आरोपी ने सड़क पर ओवरटेक करने की कोशिश में पहले एक कार को टक्कर मारी। इस दौरान उसने कार से नियंत्रण खो दिया और उसकी कार वित्त मंत्री की कार से जा टकराई। हादसे के बाद आरोपी वहां से भाग गया।

ये भी पढ़ें: पुलिस से बचने के चक्कर में बार में घुसा दी कार, चार की मौत, 11 घायल

हादसे में वित्त मंत्री की कार भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। ऐसे में वित्त मंत्री बालगोपाल विधायक जी स्टीफन की कार से तिरुवनंतपुरम के लिए रवाना हुए। आरोपी की पहचान 45 वर्षीय मैथ्यू थॉमस के रूप में हुई है, जो एलेन्थूर का रहने वाला है।

जमानत पर रिहा हुआ आरोपी

पुलिस ने आरोपी के खून का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया था, जिसमें साफ हो गया है कि घटना के दौरान आरोपी नशे में था। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर गाड़ी जब्त कर ली है। फिलहाल उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें