Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली में सरकारी नौकरी पाने का मौका, 10वीं पास करें आवेदन, जानें योग्यता और फीस

October 11, 2026

दिल्ली में सरकारी नौकरी पाने का मौका, 10वीं पास करें आवेदन, जानें योग्यता और फीस

Government Jobs: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 10वीं पास युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने सफाई कर्मचारी और चौकीदार के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए दिल्ली के जिला एवं सत्र न्यायालयों में कुल 25 पद भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी जरूर देख लेनी चाहिए।

25 पदों पर होगी भर्ती

DSSSB की इस भर्ती में कुल 25 रिक्तियां रखी गई हैं। इनमें सफाई कर्मचारी के 10 और चौकीदार के 15 पद शामिल हैं। ये सभी ग्रुप C के पद हैं। भर्ती का विज्ञापन संख्या 05/2026 है।

10वीं पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

दोनों पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। आवेदन के लिए निर्धारित योग्यता पूरी करना अनिवार्य है।

आयु सीमा कितनी है?

इन पदों के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 27 साल के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जून 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

– SC/ST वर्ग: 5 साल की छूट
– OBC वर्ग: 3 साल की छूट
– दिव्यांग सामान्य वर्ग: 10 साल की छूट
– दिव्यांग SC/ST वर्ग: 15 साल की छूट
– दिव्यांग OBC वर्ग: 13 साल की छूट

पूर्व सैनिकों को भी नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

सामान्य, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। महिला, SC, ST, दिव्यांग और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है। फीस का भुगतान ऑनलाइन SBI e-Pay के माध्यम से करना होगा।

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इंटरव्यू के लिए 15 अंक निर्धारित हैं। परीक्षा में सही उत्तर पर एक अंक मिलेगा, जबकि गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक काटे जाएंगे। परीक्षा के समय और अन्य नियमों की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में देखनी चाहिए।

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

1. सबसे पहले [DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट](<https://dsssb.delhi.gov.in/>) पर जाएं।
2. ऑनलाइन आवेदन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें।
3. यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
4. सफाई कर्मचारी के लिए पोस्ट कोड 46/26 और चौकीदार के लिए 47/26 चुनें।
5. आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
6. लागू आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें।

आवेदन की आखिरी तारीख

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार 11 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में सभी शर्तों और तारीखों की पुष्टि जरूर कर लें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें