नई दिल्ली: दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा पर हुए एसिड अटैक मामले ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। बता दें कि पुलिस अभी तक मुख्य आरोपी जितेंद्र और उसके साथियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है, लेकिन इसी बीच आरोपी की पत्नी ने एक चौंकाने वाला दावा किया है।
आरोपी की पत्नी ने किया ये दावा
आरोपी जितेंद्र की पत्नी ने बताया कि एसिड अटैक से पहले वह खुद भलस्वा थाने पहुंची थीं। उनका कहना है कि उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई थी कि “मेरी अश्लील तस्वीरें पीड़िता के पिता के पास हैं, उन्हें डिलीट करवाया जाए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पीड़िता के पिता अकील ने उन तस्वीरों को उनके पति जितेंद्र को भी भेजा था। घटना के बाद जितेंद्र की पत्नी ने देर रात अकील के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करवाने की लिखित शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने अब एफआईआर दर्ज कर ली है।
कॉलेज जाते समय हुआ था एसिड अटैक
यह वारदात नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली के लक्ष्मीबाई कॉलेज के पास हुई थी। पीड़िता के मुताबिक, जब वह कॉलेज जा रही थी, तभी आरोपी जितेंद्र अपने दो साथियों ईशान और अरमान के साथ बाइक पर पहुंचा और उस पर एसिड फेंककर फरार हो गया।
पीड़िता ने बताया कि घटना से कुछ दिन पहले आरोपी की पत्नी ने उसे धमकी दी थी। परिजनों ने भी आरोप लगाया कि जितेंद्र पहले से ही छात्रा से छेड़छाड़ करता था और इसी बात को लेकर कुछ समय पहले दोनों पक्षों में बहस हुई थी।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में DU छात्रा पर फेंका गया तेज़ाब, राष्ट्रीय महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट
पीड़िता के भाई और स्टूडेंट यूनियन ने की कार्रवाई की मांग
पीड़िता के भाई ने भी आरोप लगाया कि आरोपी लंबे समय से उसकी बहन के साथ छेड़खानी करता था। जब उसकी बहन ने यह शिकायत आरोपी की पत्नी से की, तो उसने उल्टा धमकियां दीं।
इस पूरे मामले को लेकर दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र संगठन भी सक्रिय हो गया है। स्टूडेंट यूनियन के प्रेसिडेंट आर्यन मान ने पीड़िता से मुलाकात कर कहा कि यूनियन न्याय दिलाने तक पीछे नहीं हटेगा।
पुलिस का बयान
उत्तर-पश्चिम जिले के डीसीपी भीष्म सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी जितेंद्र, जो मुकुंदपुर का रहने वाला है, की पहचान कर ली गई है। उसके साथ ईशान और अरमान भी घटना में शामिल थे। पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपियों की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं और जल्द ही गिरफ्तारी होगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...