Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

यात्री को संदिग्ध दिल का दौरा पड़ने के बाद दुबई जा रहे स्पाइसजेट के विमान को कराची में उतारा गया

December 6, 2023

यात्री को संदिग्ध दिल का दौरा पड़ने के बाद दुबई जा रहे स्पाइसजेट के विमान को कराची में उतारा गया

नई दिल्ली: अहमदाबाद से दुबई जा रही स्पाइसजेट की एक उड़ान में मंगलवार रात एक यात्री को ‘संदिग्ध दिल का दौरा‘ पड़ने के बाद को विमान को पाकिस्तान के कराची की ओर मोड़ दिया गया।स्पाइसजेट के एक प्रवक्ता ने कहा, ’5 दिसंबर को स्पाइसजेट के अहमदाबाद से दुबई जा रहे बोइंग 737 विमान (उड़ान संख्या एसजी-15) को मेडिकल इमरजेंसी के कारण कराची की ओर मोड़ दिया गया।’ उन्होंने बताया कि विमान रात करीब साढ़े नौ बजे कराची में सुरक्षित उतर गया।

विमान दुबई जा रहा था, तभी 27 वर्षीय यात्री धारवाल दरमेश को संदिग्ध दिल का दौरा पड़ा।नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएए) की एक टीम द्वारा यात्री को तत्काल चिकित्सा उपचार प्रदान किया गया और उसकी हालत स्थिर बताई गई है।हाल ही में, जेद्दा से हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट को मेडिकल इमरजेंसी के बाद कराची में उतारना प़ड़ा था।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें