Site icon Dainik Savera Times

Air India की फ्लाइट में पायलट की अनुपस्थिति के कारण यात्रियों को करना पड़ा 2 घंटे इंतजार

नई दिल्लीः दिल्ली से पुणो एयर इंडिया की फ्लाइट में सवार 100 से अधिक यात्रियों को कथित तौर पर पायलट की अनुपस्थिति के कारण विमान के अंदर लगभग दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। फ्लैग कैरियर के सूत्रों ने देरी के लिए परिचालन संबंधी मुद्दों को जिम्मेदार ठहराया। फ्लाइट एआई853 सोमवार को शाम 7.10 बजे दिल्ली से प्रस्थान करने के लिए निर्धारित थी, जिसका पुणो पहुंचने का समय रात 9:10 बजे था।

बहरहाल, यात्रियों के विवरण और फ्लाइटट्रेडर24 डेटा से संकेत मिलता है कि विमान ने दिल्ली से लगभग 9 बजे उड़ान भरी और लगभग 11 बजे पुणो में लैंडिंग की। उसी दिल्ली-पुणो फ्लाइट में मंगलवार को एक बार फिर देरी हुई। हालांकि, इस मौके पर यात्री एयरपोर्ट टर्मनिल बिलिं्डग में इंतजार करते रहे।

Exit mobile version