Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

रोहिणी में बारिश का पानी जमा होने से पार्क बना तालाब, एक बच्चे की खेलने के दौरान डूबकर मौत

August 11, 2024

रोहिणी में बारिश का पानी जमा होने से पार्क बना तालाब, एक बच्चे की खेलने के दौरान डूबकर मौत

दिल्ली को इन दिनों भारी बारिश का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण जगह-जगह जलजमाव हो गया है। कई मुहल्ले, गलियां और पार्क में पानी भर गया है. ऐसी ही स्थिति रोहिणी के सेक्टर- 20 स्थित एक पार्क की हो गई है। वहां बारिश का पानी जमा हो जाने के कारण पार्क तालाब जैसा बना गया है। ऐसे में शनिवार की शाम एक बच्चे की खेलने के दौरान डूबकर मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बच्चे को पानी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की पहचान अमन विहार के रहने वाले 7 वर्षीय तरुण के रूप में की गई। पुलिस बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें