Site icon Dainik Savera Times

द्रोणाचार्य मेले के चलते 12 सितंबर को नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सभी स्कूल रहेंगे बंद

गौतमबुद्ध नगर: गौतमबुद्ध नगर जिले में द्रोणाचार्य मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसके चलते नोएडा और ग्रेटर नोएडा के पहले से लेकर 12वीं तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। यह आदेश जिला अधिकारी की तरफ से सभी स्कूलों को भेजा गया है।गौतमबुद्धनगर जिले के डीएम ने आदेश जारी करते हुए जिले में मंगलवार यानी 12 सितंबर 2023 को सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखने की घोषणा की गई है। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर में कल मंगलवार यानी 12 सितंबर 2023 को सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। इस संबंध में डीएम ने आदेश जारी किया है।

डीएम ने द्रोणाचार्य मेले के आयोजन की वजह से 12 सितंबर को छुट्टी का ऐलान किया है। स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर की कल की छुट्टी का फैसला दनकौर में आयोजित होने वाले मेले के कारण लिया गया है। इस मेले के कारण कई मार्गों पर भाषण जाम का लोगों को सामना भी करना पड़ सकता है। जिले के डीएम के इस संबंध में आदेश आने के बाद स्कूल में पढ़ रहे बच्चों के पेरेंट्स को कल के अवकाश का जानकारी मैसेज भेजकर दी गई। आदेश में इसका अनुपालन कड़ाई से करने के लिए कहा गया है। ये आदेश सिर्फ सरकारी स्कूल-कॉलेजों के लिए ही नहीं बल्कि सभी प्राइवेट स्कूल और कॉलेजों के लिए भी है।

Exit mobile version