Site icon Dainik Savera Times

छिंदवाड़ा में जमीनी विवाद के चलते दोनों पक्षों में जमकर चली लाठियां, चार लोग घायल

एमपी: छिंदवाड़ा जिले के जुंगावानी में पुरानी जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें चार लोग जख्मी हो गए। जिन्हें अमरवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच कर रही है। अस्पताल में भर्ती युवक अरुण वर्मा ने बताया कि उनका पुराना विवाद चल रहा है। इसी के चलते बच्चों के साथ शुक्रवार को लड़ाई-झगड़ा हो गया था। वह समझौता करने वाले थे तभी दूसरे पक्ष के गौतम साहू, शंभू साहू, गोविंद अखिलेश सहित अन्य लोगों ने घर में आकर मारपीट की। इससे उनके परिवार के चार सदस्यों को गंभीर चोट आई है। घायलों को 108 के माध्यम से अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका उपचार जारी है।

Exit mobile version