Site icon Dainik Savera Times

देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 25 हजार से अधिक मामले आए सामने

नयी दिल्ली: देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड संक्रमण के एक हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए और इसके साथ ही संक्रमित व्यक्तियों की कुल संख्या 25 हजार से अधिक हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को यहां बताया कि देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 1839 नये लोग कोविड वायरस से संक्रमित हुए हैं। इसके साथ ही कोविड संक्रमितों की संख्या 25178 हो गयी है और संक्रमण दर 2.49 प्रतिशत दर्ज की गई है।
मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 3861 व्यक्ति कोविड संक्रमण से उबर गए हैं। स्वस्थ होने की दर 98.76 प्रतिशत है। इसी अवधि में 73760 कोविड संक्रमण परीक्षण किए गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 439 कोविड टीके लगाए गए हैं। इसके साथ ही देश में 220.66 करोड से अधिक कोविड टीके लगाए जा चुके हैं।

Exit mobile version